Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नैनीताल : यूक्रेन में फसें उत्तराखंड के नागरिकों को सकुशल वापस लाने के लिए भारत सरकार से मांग

1001600623

लालकुआं, राहुल दुमका : कांग्रेस एससी विभाग के नैनीताल जिला अध्यक्ष इन्द्ररपाल आर्य ने यूक्रेन में फसें उत्तराखंड के नागरिकों को सकुशल वापस लाने के लिए भारत सरकार से मांग की है। 

यहां अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस एससी विभाग नैनीताल के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने उत्तराखंड के नागरिकों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के हालात बने हुए हैं।

 उन्होंने कहा कि भारत सरकार को जल्द से जल्द युक्रेन से भारत के लोगों को वापस लाने के लिए कारवाई करनी चाहिए उन्होंने भारत सरकार से उत्तराखंड के छात्रों को सकुशल वापस लाने की मांग की है।

1001600623

इसके अलावा उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव कि हार कि कगार पर है जिसके चलते की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है उन्होंने कहा कि भाजपा 60 पार तो दूर 6 पार भी नहीं कर पाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में काग्रेंस कि सरकार बनने जा रही हैं जिसका बस निर्णय बाकी है।