Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रानीखेत पुलिस ने 34 तख्ते व 15 बल्ली अवैध लकड़ी के साथ 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

आज दिनांक- 20.05.2023 को रानीखेत पुलिस द्वारा चौकी मजखाली के सामने तिराहे पर चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK 01 CA-1017 महिन्द्रा पिकअप से चीड़ की लकड़ी के 34 तख्ते व 15 बल्ली अवैध बरामद करते हुए वन सम्पदा का अवैध परिवहन करने पर वाहन चालक नारायण सिंह व एक अन्य व्यक्ति प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त व बरामद वन सम्पदा चीड़ की लकड़ी को वाहन पिकप सहित अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु वन अधिनियम के अन्तर्गत वन विभाग के सुपुर्द किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1.नारायण सिंह बोरा पुत्र गंगा सिंह बोरा निवासी टाना, सोमेश्वर, अल्मोड़ा।

  1. प्रताप सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम बजगल, पोस्ट बैसखेत, अल्मोड़ा।

पुलिस टीम
1-उप निरीक्षक मोहन सौन, प्रभारी चौकी मजखाली, रानीखेत
2-हे0कानि0 शमीम अहमद, कोतवाली रानीखेत
3-कानि0 कमल गोस्वामी, कोतवाली रानीखेत
4-होमगार्ड अलीम अहमद, कोतवाली रानीखेत