दो अक्टूबर को होगा मैराथन शांति मार्च

देहरादून(आरएनएस)। भगवान महावीर स्वामी के 2550 वे निर्वाण वर्ष के उपलक्ष में दो अक्टूबर को भारतीय जैन मिलन की ओर से मैराथन शांति मार्च निकाला गया। सोमवार को जैन धर्मशाला में 108 मुनि उपाध्याय श्री विकसंत सागर की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में ये जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को ये मार्च संपूर्ण भारत की 1500 शाखों के माध्यम से विश्व शांति और स्वास्थ्य कामना से देश भर में अयोजित होगा। कहा कि महावीर केवल जैन समाज के ना हो कर जन- जन के महावीर हैं उनके उपदेश संदेश अहिंसा, जियो और जीने दो, जल ही जीवन है, वनस्पति में भी जीव है, अहिंसा परमो धर्म आदि ना केवल पर्यावरण सुरक्षा के लिए अहम हैं बल्कि समाज को भी बचाते हैं। मार्च क आयेाजन गांधी रोड प्रिंस चौक जैन धर्मशाला से होगा। संजय जैन एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि यह यात्रा गांधी रोड से रेलवे स्टेशन त्यागी रोड से होते हुए प्रिंस चौक जैन धर्मशाला पर समाप्त होगी। कार्यक्रम का संयोजन संदीप जैन ने किया। प्रेस वार्ता में भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद्र जैन, क्षेत्रीय मंत्री डॉ संजय जैन, सुरेश चंद जैन, संजीव जैन, संदीप जैन, आरके जैन, सचिन जैन, राजीव जैन और अंकुर जैन आदि भी मौजूद रहे।

Harish Tripathi

Recent Posts

अल्मोड़ा : रोजगार में 49 अभ्यर्थी प्रारंभिक रूप से चयनित

अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा स्थित मॉडल करियर सेंटर में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार…

1 day ago

562 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

अल्मोड़ा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हेमवती नंदन बहुगुणा…

1 day ago

डॉ. नवीन चंद्र तिवारी ने संभाला अल्मोड़ा के सीएमओ का कार्यभार

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को बताया प्राथमिकताअल्मोड़ा। डॉ. नवीन चंद्र तिवारी ने अल्मोड़ा जनपद के…

1 day ago

बिना टेंडर करीब 10 करोड़ 23 लाख रुपये के कार्य आवंटित करने पर  कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन

अल्मोड़ा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा बिना निविदा प्रक्रिया के करीब 10 करोड़ 23…

1 day ago

धौलादेवी, लमगड़ा व भैसियाछाना की समस्याओं को लेकर डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

अल्मोड़ा। धौलादेवी, भैसियाछाना और लमगड़ा विकासखंडों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने…

2 days ago

नीट और पंतनगर विवि परीक्षा में शिवालिका चन्द ने हासिल की दोहरी सफलता

अल्मोड़ा। पातालदेवी निवासी शिवालिका चन्द ने राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर…

2 days ago

This website uses cookies.