खौफनाक : तीन बच्चों की हत्या के बाद शख्स ने की खुदकुशी, इलाके में दहशत का माहौल

गिरिडीह (आरएनएस)।  झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत पीरटांड़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों और एक बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह इस हृदय विदारक घटना की खबर इलाके में फैली तो लोग सन्न रह गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर हॉस्पिटल ले जाया गया है। यह घटना महेशलिट्टी गांव की है। मृतकों में 36 वर्षीय सनाउल अंसारी, सनाउल की दो बेटियां आफरीन परवीन (12 वर्ष) और जैबा नाज (8 वर्ष) एवं बेटा सफाउल अंसारी (6 वर्ष) शामिल हैं। सनाउल अंसारी की पत्नी दो दिन पूर्व गिरिडीह जिले के जमदहा गांव स्थित अपने मायके गई थी।
अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना रात दो-तीन बजे के आसपास की है। इसकी जानकारी रविवार की सुबह लोगों को तब हुई, जब रमजान की सेहरी के बाद भी सनाउल के घर में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी। कोई आवाज न आने पर लोग किसी तरह अंदर घुसे तो सनाउल अंसारी को फांसी पर लटका पाया, जबकि उसके तीनों बच्चे वहीं मृत पड़े थे।
इसकी सूचना तत्काल पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा थाने की पुलिस को दी गई। डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सनाउल ने अपने तीन बच्चों की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दी है। सनाउल राजमिस्त्री का काम करता था। इसके अलावा वह अपने घर में राशन और कपड़े की छोटी दुकान भी चलाता था। घटना की वजह क्या है, यह पता नहीं चल पाया है। सनाउल की पत्नी घटना की जानकारी मिलने पर गांव पहुंची है। पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ के बाद शायद घटना की वजह पता चल सकती है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

7 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

7 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

7 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

7 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

7 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.