4.80 लाख बकाया वसूला, 30 कनेक्शन काटे

रुड़की(आरएनएस)।  ऊर्जा निगम ने उपभोक्ता से राजस्व वसूली के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत शुक्रवार को विभाग ने रामनगर क्षेत्र में दो जगह कैंप लगाकर करीब 4.80 लाख रुपए की राजस्व की गई। वहीं अभियान चलाकर बकाया नहीं देने पर 30 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए। तीन दिन पहले ऊर्जा निगम के प्रबंधक ने रुड़की सर्किल के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत शुक्रवार को रामनगर क्षेत्र में ऊर्जा निगम की टीम ने दो जगह द्वारिकाधीश मंदिर और आजाद नगर में कैंप लगाकर राजस्व वसूली की। इस दौरान विभाग ने लाउडस्पीकर पर आवाज देकर लोगों को अपना बकाया बिल जमा करने की अपील भी की। इस दौरान दिनभर शिविर में करीब 4.80 लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई। वहीं इस दौरान ऊर्जा निगम की टीम में इसी क्षेत्र में अभियान चलाकर बकाया वसूली की। इस दौरान लंबे समय से बकाया नहीं देने वाले उपभोक्ताों के कनेक्शन भी काटे गए।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

1 day ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

1 day ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

1 day ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

1 day ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

1 day ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.