Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नौ साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी मकान मालिक गिरफ्तार

1001600623

देहरादून(आरएनएस)।  नौ साल की मासूम को डराकर दुष्कर्म करने के आरोपी को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार लिया। आरोपी के यहां पीड़ित लड़की का परिवार किराये पर रहता है। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने तहरीर दी। बताया कि वह थाना क्षेत्र में एक मकान में किराये पर रहते हैं। मकान मालिक परिवार से विशाल नाम का युवक जुड़ा है। कहा कि गुरुवार को उनकी नौ वर्षीय बेटी काफी घबराई हुई थी। उसने पूछा तो बताया कि विशाल ने उसके साथ गलत काम किया है। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसने दो महीने पहले भी यही हरकत की थी। तब किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।