देहरादून(आरएनएस)। नौ साल की मासूम को डराकर दुष्कर्म करने के आरोपी को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार लिया। आरोपी के यहां पीड़ित लड़की का परिवार किराये पर रहता है। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने तहरीर दी। बताया कि वह थाना क्षेत्र में एक मकान में किराये पर रहते हैं। मकान मालिक परिवार से विशाल नाम का युवक जुड़ा है। कहा कि गुरुवार को उनकी नौ वर्षीय बेटी काफी घबराई हुई थी। उसने पूछा तो बताया कि विशाल ने उसके साथ गलत काम किया है। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसने दो महीने पहले भी यही हरकत की थी। तब किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा स्थित मॉडल करियर सेंटर में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार…
अल्मोड़ा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हेमवती नंदन बहुगुणा…
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को बताया प्राथमिकताअल्मोड़ा। डॉ. नवीन चंद्र तिवारी ने अल्मोड़ा जनपद के…
अल्मोड़ा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा बिना निविदा प्रक्रिया के करीब 10 करोड़ 23…
अल्मोड़ा। धौलादेवी, भैसियाछाना और लमगड़ा विकासखंडों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने…
अल्मोड़ा। पातालदेवी निवासी शिवालिका चन्द ने राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर…
This website uses cookies.