देवखड़ी नाले पर बने 13 चेक डैम, बरसात में राहत की उम्मीद — महापौर ने किया निरीक्षण

हल्द्वानी, 21 जुलाई। बरसात के दिनों में हर वर्ष तबाही का कारण बनने वाला देवखड़ी नाला अब नियंत्रित हो सकेगा। वन विभाग द्वारा आपदा मद से निर्मित 13 चेक डैम और नाले की सफाई का कार्य पूर्ण हो गया है। इस कार्य का निरीक्षण नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि लंबे समय से देवखड़ी नाले के उफान से स्थानीय लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था, लेकिन अब 13 चेक डैम के निर्माण और नाले की सफाई के बाद पानी के बहाव को नियंत्रित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में आपदा राहत को ध्यान में रखते हुए कराया गया है, जिससे शहरवासियों को राहत मिलेगी।

महापौर ने कहा, “देवखड़ी नाले की स्थिति हमेशा चिंता का विषय रही है, लेकिन अब वन विभाग द्वारा किए गए कार्यों से काफी हद तक सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य सरकार का विशेष धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने शहर की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। मेरा और मेरे नगर निगम का प्रयास है कि जनता को 24 घंटे सेवा और सुविधा उपलब्ध हो।”

स्थानीय निवासियों ने चेक डैम निर्माण और सफाई कार्य को एक सराहनीय कदम बताते हुए महापौर को धन्यवाद दिया। लोगों का कहना है कि हर साल बरसात में नाले का पानी घरों और खेतों में घुस आता था, जिससे जान-माल का नुकसान होता था, लेकिन अब इस खतरे से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारी, स्थानीय पार्षद और वन विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।


Harish Tripathi

Recent Posts

हल्द्वानी में बाइक चोरी की वारदातें सुलझीं, तीन चोर गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिलें बरामद

हल्द्वानी, 21 जुलाई 2025। हल्द्वानी शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का…

14 hours ago

28 और 30 जुलाई पुनर्मतदान की तिथियां घोषित

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी/जिला निवार्चन अधिकारी (पंचायत) आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड,…

14 hours ago

जिला गंगा समिति की बैठक में नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने पर दिया जोर

अल्मोड़ा। जिला गंगा समिति अल्मोड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को जिलाधिकारी सभागार में जिलाधिकारी…

14 hours ago

पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क प्रशासन ने समीक्षा बैठक की आयोजित

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण से पहले सोमवार को विकास भवन सभागार…

14 hours ago

कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को आजीवन उपलब्धि सम्मान से किया जाएगा सम्मानित

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव अवार्ड…

14 hours ago

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने किया संगठन विस्तार, मनीष अग्रवाल बने आजीवन सदस्य

हल्द्वानी, 21 जुलाई 2025 देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सोमवार को हल्द्वानी स्थित प्रदेश कार्यालय,…

14 hours ago

This website uses cookies.