Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

14 दिसंबर को दिल्ली में रैली में उत्तराखंड से 25 हजार कांग्रेसी जाएंगे

1001600623
देहरादून(आरएनएस)। पछवादून कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर व रैली संयोजक आलेंद्र शर्मा ने कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में पूरे उत्तराखंड से 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। पछवादून कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर व संयोजक मंडल के सदस्य आलेंद्र शर्मा ने बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पत्रकार वार्ता कर कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित चुनाव एवं भाजपा के वोट चोरी के विरोध में रामलीला मैदान में रैली होगी। रैली का आयोजन राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में पछवादून से कार्यकर्ता शामिल होंगे। कहा कि आगामी उत्तराखंड में चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार किया जायेगा व जनता की समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी। 2027 में कांग्रेस की सरकार बनेगी व जनता को मंहगाई व भाजपा की जन विरोधी नीति से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि बारबार पेपर लीक हो रहे है। महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। रैली के संयोजक आलेंद्र शर्मा ने कहा कि 14 दिसंबर की रैली में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं।कहा कि जनता सतर्क रहे कि उनका वोट न कटे वहीं एसआईआर के माध्यम से वोट काटे जाएंगे इस पर नजर रखें। भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने के लिए मतदाता सूची में मतदाताओं के नामों को काट रही है या उन्हें दूसरे क्षेत्रों में डाल रही है। मतदाता के दो जगह नाम नहीं होने चाहिए,एसआईआर में कई खामिंयां है, जो भारत का नागरिक है व संविधान ने अधिकार दिया है तो उसका वोट होना चाहिए। इस मौके पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता. पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली, महेशचंद, महिमानंद, राजेश मल्ल, अजीज अहमद, पूर्व सभासद दर्शन रावत सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।