अल्मोड़ा
विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान हवालबाग अल्मोड़ा में 46वां कृषि विज्ञान मेला आयोजित किया जा रहा है। कृषि मेले का आयोजन 27 मार्च (सोमवार) सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। कृषि मेले में कृषक गोष्ठी के अंतर्गत खेती सम्बन्धी समस्याओं का वैज्ञानिकों द्वारा समाधान किया जायेगा तथा औद्यानिकी फसलों के बीज एवं पौधों की उपलब्धता विषयक जानकारी दी जाएगी। किसान मेला के मुख्य आकर्षण जल संग्रहण, टपक सिंचाई एवं संरक्षित खेती सम्बंधित प्रदर्शन रहेगा और उन्नत कृषि यन्त्र प्रदर्शनी में पर्वतीय क्षेत्रों के अनुरूप विकसित किए गए कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। किसान मेले में खरीफ फसलों के उन्नत बीजों का विक्रय किया जाएगा और किसानों के उत्पाद भी विक्रय हेतु उपलब्ध रहेंगे। किसान मेले में स्टॉल लगाने हेतु इच्छुक संस्थान के निःशुल्क दूरभाष संख्या 1800-180-2311 या 05962-231115 पर संपर्क कर सकते हैं। संस्थान ने समस्त काश्तकारों को किसान मेले में आमंत्रित किया है।
अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…
अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…
This website uses cookies.