Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचे पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक

Spread the love


अल्मोड़ा। भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रणनीति तैयार करने हेतु आयोजित बैठक में भाग लिया। बैठक में उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह से मार्गदर्शन प्राप्त किया और पार्टी की चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक गोयल देवरहा हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह से स्पष्ट है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है और पूरे देश में भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह उत्तराखंड नगर निगम चुनावों में भाजपा को सफलता मिली, उसी तरह दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी जनता कमल खिलाने जा रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास बदल रहा है और विभिन्न स्तरों पर होने वाले चुनावों- चाहे वे नगर निगम हों, विधानसभा हों या लोकसभा में जनता भाजपा को समर्थन दे रही है। इस अवसर पर बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के विधायक एवं पूर्व मंत्री रमाशंकर पटेल, भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदामा पांडेय, बिहार भाजपा आईटी सेल प्रमुख बी.के. सिंह, गाजियाबाद नगर कार्यवाहक अश्वनी ओझा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।