Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नैनीताल जिले ने प्रदेश में एसडीजी रैंकिंग में प्रथम स्थान पाया

नैनीताल(आरएनएस)। नीति आयोग की ओर से जारी एसडीजी (सतत् विकास लक्ष्य) इंडिया इंडेक्स रैंकिंग 2023-24 में उत्तराखंड राज्य ने पूरे देश में 79 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। जिलों के बीच प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखंड नियोजन विभाग ने जिलावार एसडीजी रैंकिंग तैयार की। सीपीपीजीजी (सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस) की ओर से वर्ष 2023-24 के लिए जारी जिलावार एसडीजी रैंकिंग में नैनीताल जिले ने 80 अंकों के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए सोमवार को देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के सीडीओ अशोक पांडे को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने भविष्य में भी राज्य को पूरे देश में प्रथम रैंकिंग पर बनाए रखने को सभी से और अधिक प्रयास करने का आह्वान किया।