Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

खटीमा महाविद्यालय में ईडीपी कार्यशाला जारी

Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस)। हेमवती नंदन बहुगुणा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में प्रशिक्षण शिविर दूसरे दिन भी जारी रहा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत 12 दिवसीय आंत्रोंप्रोंन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम कार्यशाला चल रही है। मंगलवार को प्राचार्य प्रो.डॉ. आशुतोष कुमार ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र मोहन सिंह ने बताया कि प्रशिक्षक जनार्दन चिलकोटी द्वारा प्रशिक्षुओं को उद्यमशीलता के गुणों से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला में 12 दिनों तक प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को स्टार्टअप, बिज़नेस आइडियाज एवं स्वरोज़गार स्थापना संबंधी महत्वपूर्ण विषयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के साथ-साथ अन्य संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया जा रहा है।