Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपाइयों ने जल संस्थान के अधिकारियों का किया घेराव

Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस)।   भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जल संस्थान कार्यालय में जे ई कमल जोशी एवं गजेंद्र मनोला से मुलाकात कर वार्ड नंबर 14, राजीव नगर ,आवास विकास कॉलोनी, प्रेम टॉकीज रोड आदि विभिन्न स्थानों में पानी लीकेज की समस्या एवं नलों में पानी की सप्लाई ना आने को लेकर वार्ता की। जिला महामंत्री सतीश गोयल एवं नगर महामंत्री मनोज वाधवा के नेतृत्व में वार्ड वासियों ने बताया कि पंजाबी कॉलोनी के मुख्य चौक पर लगभग एक माह से जल संस्थान के सप्लाई पाइपलाइन में लीकेज हो रहा है जिससे वार्ड के चौक पर हमेशा पानी भरा रहता है ये रास्ता शहर के बाईपास के रूप में भी उपयोग में लाया जाता है ।जल संस्थान द्वारा विगत एक माह में चार बार गड्ढा खोदकर लीकेज ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है परंतु एक माह बीत जाने के बाद भी उक्त समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा । इसी प्रकार शहर के विभिन्न वार्डों में पानी लीकेज की समस्या बनी हुई है एवं लोगों के घरों में जल संस्थान की पाइपलाइन में पानी नहीं आ रहा है जल संस्थान के जे ई कमल जोशी ने उक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी की वजह से पानी लीकेज की समस्या ठीक करने में दिक्कत आ रही है ।जल संस्थान 2 दिन के भीतर शहर के विभिन्न वार्डों में लीकेज की समस्या का निराकरण कर देगा साथही कर्मचारियों की समस्या की कमी को लेकर जिला महामंत्री सतीश गोयल ने पेयजल राज्य मंत्री दिनेश आर्य से फोन पर वार्ता कर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग करी। जिस पर पेयजल राज्य मंत्री दिनेश आर्य ने आश्वासन दिया कि शीघ्र अति शीघ्र खटीमा जल संस्थान में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर पूर्व सभासद नीरज रस्तोगी, पूर्व सभासद रामू भारती, शक्ति केंद्र संयोजक नीलू गुप्ता ,विजय कुमार गुप्ता, पप्पू सक्सेना, राजेश , आन सिंह ,नरेश यादव, मस्जिद कमेटी के प्रशासक कामिल खान, जावेद राजा, विक्की अंसारी, मनोज श्रीवास्तव, नवल वाल्मीकि , अजहर सिद्दीकी आदि उपस्थित थे।