Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा फायर स्टेशन की टीम ने जंगलों की आग पर पाया काबू

Spread the love


अल्मोड़ा। फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर लगी आग पर काबू पाया। पहली घटना गुरुवार शाम कोसी के पास आईटीबीपी कैंप क्षेत्र में हुई, जहां तेजी से फैल रही आग कैंप की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची और एमएफई से पंपिंग कर एक होज रील व पीटकर आग बुझाने में सफलता हासिल की। इस दौरान लीडिंग फायर मैन ओम प्रकाश, फायर चालक मुकेश पथनी, फायरमैन जीवन जोशी और महिला कर्मी इंदु, पूजा, प्रियंका व लीला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरी घटना शाम करीब साढ़े सात बजे सोमेश्वर के कवैट गांव के जंगलों में हुई, जहां आग तेजी से फैलते हुए आसपास के आवासीय भवनों और लीसा फैक्ट्री की ओर बढ़ रही थी। फायर सर्विस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर होज रील की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। आग के बड़े क्षेत्र में फैले होने के कारण रुक-रुक कर पंपिंग कर पानी का छिड़काव किया गया और पीटकर आग पर नियंत्रण पाया गया। इस अग्निशमन कार्य में हंस फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और फायर सर्विस टीम ने मिलकर योगदान दिया। यहाँ टीम में लीडिंग फायर मैन किशन सिंह, फायर चालक हरि अधिकारी, फायरमैन रवि आर्य और महिला फायर कर्मी कल्पना, मनीषा व निकेता शामिल रहे।