Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल का पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कार्यालय में किया भव्य स्वागत

Spread the love


अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश नयाल का आज पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपने कार्यालय में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर माल्यार्पण एवं शाल पहनाकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने शीर्ष नेतृत्व का इस जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और निश्चित रूप से आने वाले पंचायत चुनाव एवं 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहरायेगी। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अल्मोड़ा की कमान एक ऐसे युवा को सौंपी है जो वास्तव में बेहद ऊर्जावान हैं एवं जिनके नेतृत्व में पार्टी अल्मोड़ा में लगातार नये कीर्ति मान स्थापित करेगी। श्री कर्नाटक कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देश में प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विकास के नित नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। प्रदेश में लगातार विकास कार्य अपनी तीव्र गति पर है। उन्होंने कहा कि इसके साथ लगातार जनता का साथ भी भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि निश्चित रूप से जिलाध्यक्ष महेश नयाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आगामी पंचायत चुनाव में भारी जीत दर्ज करेगी।स्वागत कार्यक्रम में देवेन्द्र कर्नाटक, राकेश बिष्ट, कमलेश कर्नाटक,हेम जोशी, भूपेन्द्र भोज,रश्मि काण्डपाल, गौरव कांडपाल,मनोज जोशी,प्रदीप जीना,दिनेश चौहान,प्रकाश मेहता सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।