Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर: टम्टा

Spread the love

पिथौरागढ़(आरएनएस)। प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शुक्रवार को यहां आयोजित शिविर में विभागीय अधिकारियों ने बिजली, सड़क, पानी आदि समस्याएं विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखीं। विभागीय अधिकारियों ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया। नगर के ब्यालपाटा मैदान में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा ने किया। इस दौरान उन्होंने शिविर का विधिवत शुभारंभ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने सरकार के तीन वर्षो के दौरान किए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि आमजन से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। शिविर में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने जगह-जगह लगे विभागीय स्टाल में अपनी समस्याएं रखीं। जिनका अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण किया। शिविर में कई लोगों ने जन्म, स्थाई, विवाह, आय आदि प्रमाण पत्र भी बनाए। इससे पूर्व परियोजना निदेशक डीआरडीओ आशीष पुनेठा ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। संचालन किशन पाठक ने किया।