Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने बनाई अनुशासन समिति

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग प्रदेश स्तरीय समन्वय एवं अनुशासन समिति का गठन किया है। यह समिति संगठन के भीतर अनुशासन, पारदर्शिता और समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य करेगी, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं गतिशील हो सके। प्रदेश सचिव अंकित रस्तोगी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, समिति में नामित सदस्यों में अंशु सक्सेना, घनश्याम फुलेरा, अंकित रस्तोगी, शरद चंद्र शाह, वीरेंद्र सिंह, अविनाश मानी, आशीष भारद्वाज, प्रकाश जोशी, नरेश गांधी, राजकुमारी पंवार सहित अन्य सक्रिय पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। यह समिति विभागीय संवाद को सशक्त करने, संगठनात्मक गतिविधियों में अनुशासन बनाए रखने और सभी स्तरों पर बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगी।
इसके साथ ही, सोशल मीडिया विभाग की ओर से राज्य के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के लिए संयोजक एवं सह-संयोजकों की नई टीम घोषित की गई है। जो क्षेत्रीय स्तर पर डिजिटल संगठनों को मजबूती देने के लिए काम करेगी।
इसमें टिहरी लोकसभा में बलजीत सिंह को संयोजक और ब्रिजभूषण बहुगुणा व विकास नेगी सह संयोजक बनाया गया है। पौड़ी लोकसभा में मधुसूदन सुंदरियाल को संयोजक और रामलाल नौटियाल, सतीश डिमरी को सह संयोजक बनाया गया है। हरिद्वार लोकसभा में अनिल ठाकुर को संयोजक और शुभम जोशी, अरुण चौहान सह संयोजक बनाया गया है। नैनीताल लोकसभा में राजकुमार को संयोजक और रवि पांडेय को सह संयोजक बनाया गया है। अल्मोड़ा लोकसभा में बीके पांडेय को संयोजक और दिनेश जोशी को सह संयोजक बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी बताया कि सभी संगठनात्मक नियुक्तियां कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग को नई ऊर्जा, बेहतर दिशा और सशक्त नेटवर्किंग के साथ आगे ले जाने में सहायक सिद्ध होंगी।