Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उक्रांद सदस्यों से अभद्रता पर कचहरी में किया प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल ने शुक्रवार को दल के सदस्यों पर दर्ज मुकदमो के विरोध में कचहरी में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि आक्रोश रैली के दौरान पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की। उक्रांद कार्यकर्ता केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में कचहरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि दल ने आठ अप्रैल को आक्रोश रैली निकाली थी। इसके बाद भी सदस्यों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। केंद्रीय महामंत्री समीर मुंडेपी ने कहा कि रैली के रूटमैप की जानकारी होते हुए भी पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग स्कूल के सामने लगाई गई। इसमें बच्चे और अभिवाहक परेशान हुए। बैरिकेडिंग का स्थान आगे या पीछे किया जा सकता था। केंद्रीय महामंत्री किरण रावत ने कहा कि बैरिकेडिंग वाले स्थान पर उक्रांद की महिला कार्यकर्ताओं से पुरुष पुलिसकर्मियों की ओर से धक्का मुक्की की गई थी, जिससे महिलाएं चोटिल हुई। उन्होंने कहा कि उक्रांद महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। मौके पर केंद्रीय कोषाध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह, केंद्र संगठन मंत्री अशोक सिंह नेगी, वीरेंद्र रावत, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।