Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

टपकेश्वर में सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री

1001600623

देहरादून(आरएनएस)।   हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार को टपकेश्वर मंदिर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पत्नी निर्मला जोशी के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सुंदरकांड का पाठ में शामिल होकर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर के व्यवस्थापकों और आयोजकों को आयोजन की बधाई दी। कैबिनेट मंत्री ने घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर हुए कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, सिकंदर सहित कई लोग उपस्थित रहे।