Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

गांधी और शास्त्री जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love


अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में गुरुवार को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में झंडारोहण किया गया और दोनों महापुरुषों के योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए योगदान और बलिदान अतुलनीय हैं। उन्होंने उनके सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के अंतर्गत चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। झंडारोहण और माल्यार्पण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, मेयर प्रत्याशी भैरव गोस्वामी, पार्षद हेम चंद्र तिवारी, निर्मल रावत, फेमिना खान, परितोष जोशी, जगदीश पांडे, कमलेश्वर कुमार, एन. डी. पांडेय, संदीप रावत, ललित अधिकारी, राहुल गोस्वामी, सूरज वाणी, आशीष भारती, हिमांशु चौहान और प्रदीप गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *