Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

विजयादशमी उत्सव : ताकुला खंड में शस्त्र पूजन के साथ सम्पन्न

Spread the love

अल्मोड़ा।


ताकुला खंड में विजयादशमी उत्सव हर्षोल्लास एवं परंपरागत श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ शस्त्र पूजन एवं भगवा ध्वज वंदन के साथ किया गया।

इस अवसर पर खंड कार्यवाह चंद्र शेखर, मुख्य वक्ता तारा दत्त भट्ट, भास्कर कांडपाल सहित खंड के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता ने विजयादशमी पर्व के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व सत्य की विजय, साहस, संगठन और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह दिन समाज को नये संकल्प के साथ राष्ट्र सेवा की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।

स्वयंसेवकों ने पारंपरिक रूप से शस्त्र पूजन कर संकल्प लिया कि वे राष्ट्र के उत्थान हेतु तन-मन-धन से सदैव तत्पर रहेंगे।

पूरे कार्यक्रम में खंड के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की प्रेरणादायी उपस्थिति रही तथा उत्सव का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *