Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

युवक और महिला मंगल दल ने शराब की खेप पकड़ी

Spread the love

बागेश्वर(आरएनएस)।   तहसील के जगनाथा के नव युवक मंगल दल और महिला मंगल दल ने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में उन्होंने शनिवार की रात नौ बजे शराब की खेप पकड़ी है। यह शराब लग्जरी कारों में भरकर जा रही थी। दोनों दलों ने शराब को कपकोट थाना पुलिस को बुलाकर सौंप दी है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा। गांव में किसी को भी शराब परोसने की इजाजत नहीं दी जाएगी। नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष खुशाल सिंह दानू ने बताया कि उनके गांव में लगातार शराब की तस्करी बढ़ रही है। इससे समाज दूषित हो रहा है। इसे देखते हुए युवक मंगल दल और महिला मंगल दल ने शराब तस्करी रोकने के लिए कमर कस ली है। इसी क्रम में उन्होंने शनिवार रात करीब नौ बजे शराब की खेप पकड़ी है। यह शराब लग्जरी कारों में भरकर ले जा रहे थे। उन्होंने कारों को रोककर शराब उतारी। इसकी सूचना कपकोट पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई का ग्रामीणों ने घेराव किया। कहा कि शराब किसकी है और कहां जा रही है, इसका खुलासा पुलिस करे। जिसकी शराब है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन किया जाएगा।