Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राजस्व उपनिरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Spread the love

बागेश्वर। काफलीगैर तहसील में तैनात एक राजस्व उपनिरीक्षक की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार काफलीगैर तहसील के असौ में कार्यरत राजस्व उपनिरीक्षक किशोर कांडपाल को शनिवार की शाम उनके साथियों ने अचानक तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि मृतक तहसील कार्यालय के समीप आवास में रहते थे। खाने के दौरान गले में कुछ फंस जाने के कारण उनकी तबीयत खराब हुई और इसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर रविवार को पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। अधिकारियों ने बताया कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मृतक किशोर कांडपाल मूल रूप से गरुड़ तहसील के मटेना गांव के निवासी थे। उनके दो बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, तहसीलदार दलीप सिंह सहित राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे।