Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दून में बन रहे निविया क्रीम के नकली स्टीकर पकड़े

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  फेमस ब्रांड निविया कंपनी के साफ्ट लाइट मॉइश्चराइजिंग क्रीम के दून में नकली लेबल पकड़े गए हैं। इन्हें नकली उत्पादों पर लगाकर बेचने के लिए बनवाया जा रहा था। आरोपी प्रिंटर दुकान संचालक के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने कॉपी राइट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि निविया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि गोपाल झा बुधवार को कोतवाली पहुंचे। बताया कि घोसी गली में उनकी कंपनी के मॉइश्चराइजिंग क्रीम के नकली लेबल छापे जा रहे हैं। जिन्हें उनकी कंपनी के नाम से बने नकली प्रोडक्ट पर लगाकर बेचे जाने की संभावना है। पुलिस ने उनके साथ घोसी गली स्थित राज प्रिंट सॉल्यूशन में छापा मारा। इस दौरान दून यूनिवर्सिटी, मोथोरवाला निवासी मुकेश कुमार को पकड़ा गया। उनकी दुकान से निविया मॉइश्चराइजिंग क्रीम 2748 लेबल पकड़े गए हैं। ऐसे में आरोपी के खिलाफ कॉपी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही पुलिस ने प्रिंटिंग प्रेस में इसका ऑर्डर देने वालों को लेकर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को एक फोन नंबर है। जो नंबर फिलहाल बंद चल रहा है। उससे पुलिस नकली उत्पाद बनाने को लेकर पूछताछ करेगी।