Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

धौलादेवी प्रधान संगठन के सुरेश चंद्र भट्ट सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

Spread the love


अल्मोड़ा। विकासखंड धौलादेवी के सभागार में आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से सुरेश चंद्र भट्ट को ग्राम प्रधान संगठन, विकासखंड धौलादेवी का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में संगठन के गठन और पदाधिकारियों के चयन पर सहमति बनी। प्रधान संगठन के अध्यक्ष पद के लिए केसर सिंह द्वारा प्रस्ताव रखा गया, जिसका अनुमोदन हरीश मलारा ने किया। प्रधान संगठन की आम बैठक पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह गैड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान विकासखंड के ग्राम प्रधानों, कर्मचारियों और ब्लॉक प्रमुख की मौजूदगी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में संगठन के संरक्षक पद पर केसर सिंह नेगी और बबीता गैड़ा का चयन किया गया। उपाध्यक्ष पद पर कमल जोशी, जानकी, संतोष टम्टा, मंजू भंडारी, वीरेंद्र सिंह मलारा और कविता आर्य को निर्विरोध चुना गया। महामंत्री पद पर गिरीश पांडे, पंकज पांडे, हरीश मलारा, दिनेश चंद पांडे और राजेंद्र प्रसाद का निर्विरोध चयन हुआ। मंत्री पद के लिए श्याम सिंह, बसंत बल्लभ, किरण देवी और कैलाश लाल शाह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर कमल किशोर और ममता पांडे को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और ग्राम स्तर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *