Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा नगर मंडल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

1001600623


अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से शुक्रवार को चौघानपाटा में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रजा अली अंसारी, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री धर्मवीर आर्या, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजा खान, अनुसूचित मोर्चा के कुमाऊं सह संयोजक वीरेंद्र आर्य तथा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कैलाश गिरी का अभिनंदन किया गया। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के आगमन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और इससे जिला एवं प्रदेश स्तर पर भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश की टीम में अल्मोड़ा जिले के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की मजबूती के बल पर वर्ष 2027 में उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता विचारधारा और सेवा भाव के साथ काम करता है। नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री प्रकाश भट्ट, मीडिया प्रभारी मनीष जोशी, कैलाश गुरुरानी, मनोज सनवाल, जगदीश नगरकोटी, दिनेश मठपाल, संजय बिष्ट, अमित साह, संजय जोशी, आनंद डंगवाल, जगमोहन बिष्ट, कृष्ण बहादुर, गोविंद मेटेला, मनोज तिवारी, सुनील कर्नाटक, शुभम रौतेला, अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, आशीष कुमार, विपिन बिष्ट, हितेश नेगी, हेम भंडारी, सोनिया कर्नाटक, दीप्ति सोनकर, जगत तिवारी, आनंद कनवाल, प्रेम लटवाल, राहुल कनवाल, भूपेंद्र कनवाल, विजय कनवाल, पंकज सिंह, मनोज जीना, संजय सिंह, दीपक जीना, जगदीश लटवाल, हरीश रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।