Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

वन पंचायत प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य पर वरिष्ठ वन दरोगा जीवन कांडपाल सम्मानित

Spread the love

नैनीताल।


26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रमुख वन संरक्षक, उत्तराखंड, देहरादून द्वारा भूमि संरक्षण विभाग के वरिष्ठ वन दरोगा जीवन कांडपाल को वन पंचायतों के सफल प्रबंधन एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उनके द्वारा किए गए प्रयासों को राज्य स्तर पर विशेष सराहना मिली है।

जानकारी के अनुसार नैनीताल जनपद में कुल 490 वन पंचायतों के सापेक्ष भूमि संरक्षण वन विभाग, नैनीताल के अंतर्गत 343 वन पंचायतें संचालित हैं। इन वन पंचायतों के प्रबंधन, विकास कार्यों एवं प्रस्तावों का निर्माण प्रभागीय वनाधिकारी, भूमि संरक्षण वन विभाग नैनीताल के निर्देशन में किया जाता है।

वन पंचायतों के सुचारु संचालन हेतु विभाग द्वारा राजस्व विभाग से भी सतत समन्वय स्थापित किया गया है। साथ ही वन पंचायतों से संबंधित क्षेत्रफल, नक्शे, खाता-खतौनी सहित सभी अभिलेखों को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है, जिससे पारदर्शिता और कार्यकुशलता में वृद्धि हुई है।

जीवन कांडपाल के नेतृत्व एवं समर्पण से वन पंचायत व्यवस्था को नई दिशा मिली है, जिससे वन संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण सहभागिता को भी मजबूती मिली है।