Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एसएसजे विश्वविद्यालय की शोध छात्रा की पुस्तक जर्मनी से प्रकाशित

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोड़ा के रसायन विज्ञान विभाग की शोध छात्रा सुनीता आर्या और विभागाध्यक्ष रोबीना अमान द्वारा लिखित पुस्तक ‘रिसेंट एडवांसेज़ इन कोऑर्डिनेशन केमिस्ट्री ऑफ सिलिकॉन कॉम्प्लेक्सेस’ जर्मनी के लैम्बर्ट एकेडमिक पब्लिशिंग से प्रकाशित हुई है। यह पुस्तक रसायन विज्ञान के शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी मानी जा रही है तथा सिलिकॉन कॉम्प्लेक्सेस के क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध को समझने में सहायक होगी। पुस्तक के प्रकाशन को शैक्षणिक जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रवीण सिंह बिष्ट, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के पूर्व कुलपति नरेंद्र सिंह भंडारी सहित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों और विभिन्न विभागों के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और लेखकों को बधाई दी है।