Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर ‘भारतीय ज्ञान परम्परा एवम् भारतीय ज्ञान प्रणाली’ पुस्तक का लोकार्पण

1001600623

अल्मोड़ा। वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर निगम अल्मोड़ा परिसर में ‘भारतीय ज्ञान परम्परा एवम् भारतीय ज्ञान प्रणाली’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक स्वर्गीय डॉक्टर मीनाक्षी जोशी पाठक को समर्पित की गई है। कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परम्परा और संस्कृति आधारित विचारों पर चर्चा के साथ पुस्तक के महत्व को भी रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में धर्म जागरण समन्वय के प्रांत प्रमुख नारायण, प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविन्द चंद्र जोशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कमल, महापौर अजय वर्मा, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी, मुख्य वक्ता प्रकाश चंद्र जोशी, मंगल दीप विद्यालय की संचालिका मनोरमा जोशी और धर्म जागरण समन्वय कुमाऊं सम्भाग संयोजक मनोज सिंह पवार मौजूद रहे। इसके अलावा जिला मातृ शक्ति प्रमुख प्रोफेसर आराधना शुक्ला, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश नयाल सहित कई सामाजिक और राजनीतिक संगठन पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्षद, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन नवजोत जोशी ने किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व, राष्ट्रभावना और भारतीय ज्ञान परम्परा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।