Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

यूजीसी नियमावली के खिलाफ सड़क पर उतरे सवर्ण

हरिद्वार(आरएनएस)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज सड़क पर उतर आया। उन्होंने हाथों में काले झंडे और काली पट्टियां बांधकर आर्यनगर चौक से अग्रसेन चौक तक आक्रोश यात्रा निकाली। यूजीसी और सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस दौरान व्यापारियों को ‘यूजीसी रोलबैक’ के स्टीकर भी बांटे गए। रविवार को सवर्ण समाज के लोग आर्यनगर स्थित शहीद उधम सिंह चौक पर एकत्र हुए, जहां यूजीसी और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक यह काला कानून वापस नहीं लिया जाता, सवर्ण समाज सड़क पर संघर्ष करता रहेगा। इस कानून पर 19 मार्च तक सुप्रीम रोक है। लेकिन, जो काम सरकार को करना चाहिए था, वह सुप्रीम कोर्ट को करना पड़ा। सवर्ण समाज ने कहा कि जिस कानून से बच्चों का भविष्य प्रभावित होता हो, उसे किसी सूरत में लागू नहीं किया जाना चाहिए। सरकार को कोई भी नियम लागू करने से पहले गंभीरता से विचार करना चाहिए। इस अवसर पर पंडित अधीर कौशिक, बालकृष्ण शास्त्री, पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भारत के प्रदेश महामंत्री राकेश राजपूत, ऋषि शर्मा, सत्यपाल सिंह, संजय शर्मा, रमेश पांडे, मनोज शुक्ला, बृजमोहन शर्मा, भगवती प्रसाद पंत, सर्वेश चौरसिया, नरेश त्रिखा, यशपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।