Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल

Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस)। सोमवार शाम खटीमा में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीन युवक घायल हो गए हैं। इनमें से दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर की है। विवाद बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ के बीच एक-दो लोगों को चाकू से वार करते और लात-घूंसे से एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। घायलों की पहचान जावेद, नवाब और निसार के रूप में हुई है, जो इस्लामनगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉ. वीपी सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि एक युवक का उपचार जारी है। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि दो घायलों को परिजन बरेली ले गए हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।