Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक

Spread the love


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रस्तावित प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक भवन में कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में समिति संयोजकों और अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न समितियों की प्रगति और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। दीक्षांत समारोह के संयोजक डी. के. भट्ट ने अलग-अलग समितियों द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की। इस पर कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह निकट भविष्य में प्रस्तावित है, ऐसे में सभी समितियां अपनी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएं। उन्होंने विभिन्न मदों में संभावित व्यय, कार्ययोजना और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संतोष जताया। बैठक में ऑडिटोरियम की तैयारियां, सड़क सुधार, कुलगीत की तैयारी, पदक वितरण समारोह, मंच की रूपरेखा, अतिथियों के आवास, स्वागत व्यवस्था, डिग्री वितरण, सेल्फी प्वाइंट और यातायात प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक जगत सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक पंकज कुमार साह, पूर्व परीक्षा नियंत्रक सुशील कुमार जोशी, परिसर निदेशक प्रवीण सिंह बिष्ट, डीन अकादमिक अनिल कुमार यादव, संकायाध्यक्ष विधि ए. के. नवीन, संकायाध्यक्ष कला हरीश जोशी, संकायाध्यक्ष शिक्षा रिजवाना सिद्दीकी, संजीव आर्या, प्रियंका पांडे, ललित जोशी और चंद्र प्रकाश फुलोरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *