Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बर्तन की दुकान में सिलेंडर फटने से लगी आग, दुकानदार घायल

1001600623

ऋषिकेश(आरएनएस)। चंद्रेश्वरनगर में सोमवार सुबह एक बर्तन की दुकान में अचानक धमाके साथ गैस सिलेंडर फट गया। जिससे लगी आग की चपेट में दुकानदार भी आ गया। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर दुकानदार को जख्मी हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया। एसडीआरएफ के जवानों के साथ आसपास के लोग आग बुझाने में जुटे थे कि फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे की है। चंद्रेश्वरनगर में कमलेश चौहान, निवासी चंद्रभागा की बर्तन की दुकान है। उन्होंने दुकान खोली ही थी कि अचानक दुकान में रखे पांच किलोग्राम के गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिसके बाद वह तेज धमाके साथ फट गया। हादसा होते हुए आसपास लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना एसडीआरएफ की मिली, तो तत्काल टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कमलेश को बामुश्किल रेस्क्यू कर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। एएसआई मनोज रावत ने बताया कि कमलेश को हल्की चोटें आई हैं। फिलहाल यह हादसा कैसे हुए, इसकी जांच की जा रही है। मालूम हो कि, इस घटना के दौरान चंद्रेश्वरनगर में आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप का माहौल भी दिखा।