Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

महिलाओं से अश्लील हरकत करने पर युवक गिरफ्तार

हरिद्वार(आरएनएस)। सिंहद्वार के पास नहर पटरी पर टहलने वाली महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने रिश्तेदार के यहां लेखा-जोखा संभालता है। यह मामला कनखल क्षेत्र का है। आरोपी पिछले कई दिनों से महिलाओं को निशाना बना रहा था। बीते रविवार को इसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे करीब 25 दिन पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था। पीड़ित महिलाओं का आरोप था कि एक युवक सफेद रंग के स्कूटर से वहां पहुंचता और महिलाओं को देख आपत्तिजनक इशारे और अश्लील हरकतें करता है। शाम को दो महिलाओं ने आरोपी को दोबारा ऐसा करते देखा। इस बार उन्होंने वीडियो बनाया और आसपास के लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने अपना नाम प्रभाकर मिश्रा निवासी मकतूलपुरी रामनगर रुड़की बताया। इंस्पेक्टर देवेंद्र रावत के अनुसार, आरोपी रुड़की में अकाउंटेंट का काम करता है। उसके खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया। वह रुड़की से हरिद्वार आता रहता था।