Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

इसी महीने खर्च करें जिला योजना का बजट: डीएम

हरिद्वार(आरएनएस)। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा है कि जिन विभागों ने अब तक स्वीकृत बजट खर्च नहीं किया, वे 28 फरवरी तक अवशेष राशि का अनिवार्य रूप से व्यय सुनिश्चित करें। अन्यथा शेष बजट दूसरे विभाग को दे दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी उस अफसर की होगी। डीएम ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 की जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि को लेकर समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं को शीर्ष प्राथमिकता से पूरी करने के निर्देश दिए। व्यय प्रमाण पत्र समय पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी। इस बैठक में एडीएम पीआर चौहान, डीडीओ वेद प्रकाश, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, पेयजल निगम (गंगा) की प्रोजेक्ट मैनेजर मीनाक्षी मित्तल, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग, उरेडा के परियोजना निदेशक वाईएस बिष्ट मौजूद रहे।