Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

महिला होल्यारों की होली के साथ डीएनपी के बच्चों ने सांस्कृतिक जुलूस निकला

Spread the love


अल्मोड़ा। क्षेत्र में होली के रंग अब पूरी तरह चढ़ने लगे हैं। इसी क्रम में डीएनपी स्कूल भतरोजखान की ओर से महिला होल्यारों की होली के साथ सांस्कृतिक जुलूस निकाला गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निकला यह जुलूस बाजार के तीनों मार्गों से होते हुए अंत में विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बाजार के तिराहे पर बच्चों ने होली गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों की खूब सराहना बटोरी। आकर्षक प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर कई लोगों ने बच्चों को पुरस्कृत भी किया। सांस्कृतिक जुलूस में महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापारियों की भी सक्रिय भागीदारी रही। विद्यालय परिसर में पहुंचने के बाद महिला होल्यारों ने पारंपरिक होलियां गाकर माहौल को और अधिक उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक ललित करगेती ने आयोजन में सहयोग देने के लिए व्यापारियों, क्षेत्रीय जनता और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *