Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एसएसजे विश्वविद्यालय के शोधार्थी डॉ. रजनीश जोशी सहायक प्राध्यापक बने


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग के शोधार्थी डॉ. रजनीश कुमार जोशी का चयन बेंगलुरु स्थित स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान में योग विषय के सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय और योग विज्ञान विभाग में खुशी का माहौल है। डॉ. रजनीश जोशी ने अपनी सफलता का श्रेय विभागाध्यक्ष और सह-शोध निदेशक डॉ. नवीन चंद्र भट्ट तथा शोध निदेशिका प्रो. मधुलता नयाल को दिया। उन्होंने कहा कि मार्गदर्शन और निरंतर प्रेरणा के कारण ही यह उपलब्धि संभव हो सकी। उन्होंने अपने माता-पिता के सहयोग और संस्कारों को भी सफलता का आधार बताया। उन्होंने विभाग के प्राध्यापकों लल्लन सिंह, डॉ. गिरीश अधिकारी, हेमलता अवस्थी सहित अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी महत्वपूर्ण बताया। साथ ही अपनी धर्मपत्नी डॉ. पूजा पाण्डे जोशी, परिजनों और मित्रों के सहयोग को भी इस उपलब्धि में अहम बताया। डॉ. रजनीश जोशी अल्मोड़ा जनपद के सुनाड़ी (जैंती) ग्राम के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, पावनेश्वर बाल विद्या मंदिर और सर्वोदय इंटर कॉलेज, जैंती से हुई है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ. देवेंद्र बिष्ट, शोध निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट और पूर्व कुलपति प्रो. एन. एस. भंडारी सहित विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।