Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मायाकुंड रोड पर दो सांडों ने जमकर तांडव मचाया

Spread the love

ऋषिकेश(आरएनएस)।  शहर में सड़कों पर घूमते निराश्रित पशु लोगों की जान के लिए आफत बन गए हैं। रविवार को ऋषिकेश शहर के व्यस्ततम मायाकुंड रोड पर दो सांडों ने जमकर तांडव मचाया। आपस में लड़ते हुए सांडों ने सड़क किनारे कढ़ी-राजमा की ठेली को पलट दिया। इस दौरान सांडों ने एक स्कूटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सांडों के आतंक के बीच स्थानीय लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद सांडों को खदेड़ा गया। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे हुए सांडों के झगड़े में एक और सांड आ धमका। इसके बाद मायाकुंड रोड पर अफरा-तफरी मच गई। करीब 20 मिनट तक सड़क पर सांडों के आंतक के बीच ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। हर कोई जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ता दिखा। स्थानीय लोग सांडों के झगड़े को शांत कराने का प्रयास भी करते नजर आए, लेकिन दोनों सांड सींग से सींग भिड़ाकर लड़ते रहे। लोगों के शोर मचाने पर भी वह पीछे हटने को तैयार नहीं दिखे। बामुश्किल किसी तरह से उनका झगड़ा शांत हुआ, जिसके बाद लोगों ने पानी की बौछार कर डंडों के सहारे उन्हें आबादी क्षेत्र से बाहर खदेड़ा।