देहरादून(आरएनएस)। दिल्ली में आयोजित कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिखर सम्मेलन के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में रैली निकालकर एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से एस्लेहॉल चौक तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न होकर केंद्र और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तत्काल रिहाई की मांग की। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि वे गांधीवादी विचारधारा के लोग हैं और महात्मा गांधी ने भी अपने आंदोलनों में सादगी और प्रतीकात्मक विरोध का सहारा लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेगी ने चेतावनी दी कि यदि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सागर सेमवाल, हरजोत सिंह, सुधांशु अग्रवाल, पुनीत, हनी, अल्तमस, मंथन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में एनएसयूआई का अर्द्धनग्न प्रदर्शन


