Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल,कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  एक फूड डिलीवरी कंपनी के कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वे भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। चंद्राचार्य चौक पर धरना और भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी की नई नीतियां कर्मचारियों के खिलाफ हैं। वे दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन कंपनी का कोई कर्मचारी और प्रशासन का कोई अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया। किसी प्रकार की कोई मेडिकल जांच नहीं की गई। इससे उनमें रोष है। उन्होंने बताया कि सुपर मेडल नाम से नया नियम लागू किया है। इसमें अधिक दूरी तय करने के लिए कम समय दिया गया है। देर हो जाए तो 10 प्वाइंट काट दिए जाते हैं। इससे कम पैसे मिलते हैं मगर कर्मचारियों की सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले पांच वर्ष से वेतन नहीं बढ़ा है। इस अवसर पर नेमचंद, गौरव, मोनू, हरपाल, परवेज, रवि, खालिद, चित्रांश, अंकुर, कुणाल, प्रशांत, प्रथम, राहुल, शुभम, सचिन, मयंक, नीरज, प्रदीप, अनुराग गुप्ता, दीपक, विकास, सन्नी, प्रदीप पाल, अमरीश, भास्कर, अजय, आकाश, अनिल, अनुज, दीपक और फारुक आदि शामिल रहे।