Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चन्दन बहुगुणा बने भाजयुमो के जिला महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Spread the love

अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी ने प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली के परामर्श तथा भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल की सहमति के बाद कार्यकारिणी का गठन करते हुए निवर्तमान नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

 

चन्दन बहुगुणा पूर्व में छात्रसंघ के उपसचिव रह चुके हैं और लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जिला महामंत्री बनाए जाने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना, पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाना तथा सरकार की विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना रहेगा। साथ ही युवा मोर्चा में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन का विस्तार किया जाएगा।

 

उनकी नियुक्ति पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, मंत्री रेखा आर्य, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मेयर अजय वर्मा, दर्जा मंत्री गंगा बिष्ट, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी, महामंत्री दर्शन रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

 

भाजयुमो की नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।