Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा नेता अनिल शाही की माता के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

Spread the love

अल्मोड़ा। भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल सिंह शाही की माता रेवती देवी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बग्वालीपोखर रेवाड़ी स्थित उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि माता का स्नेह, त्याग और मार्गदर्शन जीवन की अनमोल धरोहर होता है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह क्षति अत्यंत पीड़ादायक है, लेकिन ऐसे कठिन समय में धैर्य और पारिवारिक एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत होती है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार और वह स्वयं परिवार के साथ खड़े हैं।