Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रानीखेत में होटलों का फायर सेफ्टी निरीक्षण

Spread the love


अल्मोड़ा। अग्निशमन विभाग ने रानीखेत क्षेत्र के होटलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के लिए निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान होटलों में लगे अग्निशमन उपकरणों की स्थिति परखी गई और प्रबंधन को आवश्यक सुरक्षा निर्देश दिए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में शुक्रवार, 06 मार्च को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र ने रानीखेत क्षेत्र के होटल अलपाइन, सन एंड स्नो होटल और होटल रॉयल माउंटेन का फायर रिस्क निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटलों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई तथा उनके संचालन और उपयोग के संबंध में होटल कर्मचारियों को जानकारी दी गई। साथ ही होटल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि सभी अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील स्थिति में रखा जाए और समय-समय पर उनकी नियमित जांच व रखरखाव किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनका प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *