Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान मालिक का चालान

Spread the love


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन वेरिफिकेशन ड्राइव के तहत बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी करने वालों और किरायेदारों के सत्यापन का अभियान जारी है। इसी क्रम में दन्या थाना क्षेत्र में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाते हुए 50 बाहरी किरायेदारों और मजदूरों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने पर एक मकान मालिक के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत 5000 रुपये का नगद चालान किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।