Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हंस आजीविका परियोजना के तहत मशरूम उत्पादन को बढ़ावा

Spread the love


अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड में हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित हंस आजीविका परियोजना के तहत मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पहल की गई है। इसके अंतर्गत ब्लॉक के 73 लाभार्थियों को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में बटन मशरूम उत्पादन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक लाभार्थी को 80 बटन मशरूम कम्पोस्ट बैग और उत्पादन से जुड़े आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए, जिससे वे अपने स्तर पर मशरूम उत्पादन शुरू कर सकें। इस पहल के माध्यम से लगभग नौ हजार किलोग्राम बटन मशरूम उत्पादन होने की संभावना जताई गई है। परियोजना का उद्देश्य स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने के साथ क्षेत्र में मशरूम उत्पादन को प्रोत्साहित करना है। हंस फाउंडेशन की ओर से लाभार्थियों को प्रशिक्षण के साथ तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है, ताकि किसान बेहतर गुणवत्ता का उत्पादन कर सकें और अपने उत्पादों के लिए बाजार में उचित मूल्य प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *