Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

समय पर फायर सर्विस  के पहुँचने से घर में लगी आग पर पाया काबू

Spread the love


अल्मोड़ा। रानीखेत में वरिष्ठ पशु चिकित्सक ममता यादव के बंद पड़े आवास में लगी आग को फायर सर्विस की टीम ने समय रहते बुझाकर बड़े नुकसान से बचा लिया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 08:34 बजे फायर स्टेशन रानीखेत को सूचना मिली कि रानीखेत स्थित ममता यादव के बंद पड़े घर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर फायर सर्विस कर्मियों ने अग्निशमन उपकरण की मदद से दो होज लाइन बिछाकर पंपिंग करते हुए आग पर काबू पा लिया और कुछ ही देर में आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग लगने से घर में रखे कुछ घरेलू सामान को आंशिक नुकसान पहुंचा, जबकि फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर सर्विस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *