Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

विधानसभा सत्र के दृष्टिगत अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान

Spread the love

अल्मोड़ा। विधानसभा सत्र के दृष्टिगत जनपद में पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों, यातायात निरीक्षक और इंटरसेप्टर प्रभारी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 97 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्र में धारानौला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा ने बिना हेलमेट और बिना कागजात के वाहन चलाने पर दो वाहनों को सीज किया। इसके अलावा ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत 64 बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया। दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर 22 बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।