Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

गंगोलीहाट निवासी होटलकर्मी ने गटका जहर, मौत

हल्द्वानी (आरएनएस)। हल्द्वानी के एक होटल में कार्यरत गंगोलीहाट निवासी व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक गटक लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट निवासी 55 वर्षीय अर्जुन टम्टा हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित होटल में कर्मचारी के रूप में काम करते थे। रविवार रात उन्होंने होटल में काम करने वाले अपने कुछ साथियों को फोन कर कीटनाशक गटकने की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर साथी उनके कमरे में पहुंचे तो वह जमीन पर गिरे मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उन्हें तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह के चलते कीटनाशक गटकने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतक पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गए।