Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बहुउद्देशीय शिविरों में 666 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Spread the love

अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार की पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत जिले के भिकियासैंण और चौखुटिया विकासखंडों की न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को उपलब्ध कराया गया। विकासखंड भिकियासैंण की न्याय पंचायत नौला में आयोजित शिविर में 452 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान 49 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसी क्रम में विकासखंड चौखुटिया की न्याय पंचायत मासी में आयोजित शिविर में 214 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में 51 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 38 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। दोनों शिविरों के माध्यम से कुल 666 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं को आमजन तक सीधे पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।